--Advertisements--

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला* आरोपियों ने सुभाष नगर के सूने मकान और भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में किये थे चोरी *आरोपियों से चोरी गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, तांबा तार व वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

By Admin

July 31, 2026

30 जुलाई, रायगढ़। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा कर दो आरोपियों तथा चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यवसायी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी के गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए तांबा तार तथा चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की है। *पहला मामला* सुभाष नगर निवासी अभिमन्यु सागर की रिपोर्ट से जुड़ा है। प्रार्थी 9 जुलाई को अपने परिवार सहित गांव गया था। 11 जुलाई को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला तथा दो एचपी गैस सिलेंडर, सोने का हार, चांदी के पायल, किराना व दुकान का सामान सहित करीब 90 हजार रुपये की चोरी होना पाया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 372/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई

दूसरा मामला – भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी फेस-1 स्थित निर्माणाधीन मकान का है, जहां 15 जुलाई को लगभग 90 हजार रुपये कीमत के कॉपर केबल, विद्युत पैनल, बोर्ड एवं अन्य बिजली सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के संदेही विवेक सारथी अपने नाबालिग साथी के साथ टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13 M-6010 से कोतरारोड ओवरब्रिज के पास घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने दोनों चोरी की वारदातें स्वीकार कर लीं।  पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुभाष नगर के सूने मकान का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर दो गैस सिलेंडर, चांदी का पायल और किराना सामान चोरी किया था। चोरी किया गया किराना सामान स्वयं उपयोग कर लिया गया, जबकि गैस सिलेंडर को श्याम टॉकीज रोड स्थित अल्का स्टील में बेच दिया गया। वहीं निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए कॉपर केबल का प्लास्टिक जलाकर लगभग चार किलोग्राम तांबा निकालकर उसी दुकान संचालक को 2,400 रुपये में बेच दिया गया पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का गैस सिलेंडर, जला हुआ तांबा तार, विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से एक जोड़ी चांदी का पायल तथा विवेक सारथी से चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त की। पूछताछ में अल्का स्टील के संचालक संजय कुमार नानकानी ने चोरी का गैस सिलेंडर एवं तांबा तार खरीदना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण में धारा 317(2),3(5) BNS बढ़ाया गया, विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड तथा दोनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है । पूरे मामले की सफल विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विजय एक्का, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, एएसआई कोसो जगत, प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक कमलेश यादव एवं आरक्षक कोमल तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से दो लंबित चोरी के मामलों का सफल खुलासा हुआ है तथा चोरी के माल की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरुद्ध भी सख्त संदेश गया है।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश ”चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी रायगढ़ पुलिस समान रूप से कठोर कार्रवाई कर रही है। चोरी के माल की खरीद-फरोख्त अपराध को बढ़ावा देती है, ऐसे लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी
1. विवेके सारथी पिता राकेश सारथी 27 साल निवासी बापूनगर रायगढ़ बाना कोतवाली जिला रायगढ़  2. संजय कुमार नानकानी पिता स्व. मुरलीधर नानकानी उम्र 50 साल निवासी कच्ची खोली सिन्धी कालोनी चकचर नगर थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़ 3. एक विधि से संघर्षरत बालक ।

Related Articles

आज के समाचार



जिला एवं विकासखंड स्तरीय चर्चा में होंगे शामिल, कल ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

रायगढ़, 31 जुलाई 2026।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका दो दिवसीय प्रवास पर आज रायगढ़ पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शुक्रवार को रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा रायगढ़ आएंगे। रायगढ़ प्रवास के दौरान वे जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण चर्चा बैठक में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात राज्यपाल रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका प्रातः 9:30 बजे लोक भवन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे। दोपहर में रायगढ़ पहुंचने के उपरांत विश्राम के बाद अपराह्न 4 बजे कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन कक्ष में आयोजित जिला एवं विकासखंड स्तरीय चर्चा बैठक में शामिल होंगे। समीक्षा बैठक के पश्चात वे पतरापाली स्थित जिंदल स्टील गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

राज्यपाल श्री रमेन डेका एक अगस्त, शनिवार को प्रातः 11 बजे जिंदल स्टील गेस्ट हाउस से ओपी जिंदल विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां वे विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगे तथा उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देंगे। समारोह के बाद वे दोपहर में रायगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला* आरोपियों ने सुभाष नगर के सूने मकान और भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में किये थे चोरी *आरोपियों से चोरी गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, तांबा तार व वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

राज्यपाल श्री रमेन डेका आज रायगढ़ प्रवास पर।

राज्यपाल श्री रमेन डेका आज रायगढ़ प्रवास पर।जिला एवं विकासखंड स्तरीय चर्चा में होंगे शामिल, कल ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत।

“चोरी का माल खरीदना भी अपराध: कोतवाली पुलिस ने दो चोरों के साथ बर्तन व्यवसायी को दबोचा, बाजार को कड़ा संदेश”

महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ, बिहान मिशन ने दिया ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण

Leave a Comment

Discover more from chhattisgarh24.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading