--Advertisements--

ऑपरेशन आघात में लैलूंगा पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

By Roshan Yadav

September 14, 2026

 

ऑपरेशन आघात में लैलूंगा पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

🚨 *लैलूंगा पुलिस ने ग्राम रूपडेगा में अवैध शराब के विरूद्ध चलाया विशेष अभियान—एक के बाद एक दबिश में 4 आरोपी गिरफ्तार, 43 लीटर महुआ शराब जब्त*

🚨 *अभियान में अवैध शराब बनाने के लिए रखा 100 बोरी महुआ कराया गया नष्ट*

*रायगढ़, 14 सितंबर* । जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक के बाद एक दबिश देकर चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 43 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद कर जब्त की है। इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण के लिए रखा करीब 100 बोरी महुआ गवाहों की मौजूदगी में नष्ट कराया गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में की गई।

*साप्ताहिक बाजार से पहले ही पुलिस ने पकड़ा शराब का खेप*

लैलूंगा पुलिस टीम माइनर एक्ट की कार्रवाई एवं अवैध शराब की पतासाजी के लिए ग्राम राजपुर, कोड़ासिया, बेसराबहार, घटगांव, भालूकोना, रूपडेगा और खम्हार क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।

पहली कार्रवाई में ग्राम पुटूपारा राजपुर के साप्ताहिक बाजार जाने वाले कच्चे मार्ग पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इसी दौरान कोड़ासिया की ओर से हाथ में कपड़े का थैला लेकर पैदल आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज तिग्गा पिता रातूराम तिग्गा, उम्र 40 वर्ष, निवासी भालूकोना (रूपडेगा) बताया। उसके कब्जे से 20 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरी करीब 20 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब ₹2,000 है, बरामद कर जब्त की गई।

*राजपुर बाजार में शराब खपाने जा रहा था आरोपी*

दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रूपडेगा निवासी फिलिंदर लकड़ा अवैध हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रूपडेगा से राजपुर बाजार की ओर लेकर जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फिटिंगपारा चौक के पास पैदल जा रहे आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिलिंदर लकड़ा पिता प्रमोद लकड़ा, उम्र 24 वर्ष, निवासी इमलीपारा रूपडेगा, थाना लैलूंगा बताया। उसके कब्जे से 10 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरी 10 लीटर महुआ शराब, कीमत करीब ₹1,000, बरामद कर गवाहों के समक्ष जब्त की गई।

*साप्ताहिक बाजार में शराब बेचने पहुंची महिला भी पकड़ी गई*

तीसरी कार्रवाई में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम राजपुर की वंदना पैंकरा साप्ताहिक बाजार में बिक्री के लिए कच्ची महुआ शराब लेकर पहुंची है। सूचना पर पुलिस ने राजपुर साप्ताहिक बाजार में घेराबंदी कर महिला को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम वंदना पैंकरा पति स्व. श्यामलाल पैंकरा, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम राजपुर, थाना लैलूंगा बताया। उसके कब्जे से प्लास्टिक बोरी के अंदर रखी 10 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में करीब 10 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब, कीमत करीब ₹1,500, बरामद कर जब्त की गई।

चौथी कार्रवाई में 13 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रूपडेगा (भालूकोना) निवासी हरिहर साय टोप्पो कच्ची महुआ शराब लेकर राजपुर बाजार की ओर जाने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 3 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत करीब ₹300, बरामद हुई। आरोपी हरिहर साय टोप्पो पिता स्व. जगतु साय टोप्पो, उम्र 59 वर्ष, निवासी ग्राम रूपडेगा (भालूकोना), थाना लैलूंगा के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

*अवैध शराब के साथ शराब बनाने का कच्चा माल भी नष्ट*

पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास अवैध महुआ शराब तैयार करने के लिए रखा करीब 100 बोरी महुआ भी मिला। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में महुआ का नष्टीकरण कराया।

थाना प्रभारी लैलूंगा ने ग्रामीणों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध शराब का निर्माण, परिवहन और बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को इस संबंध में सूचना मिलने पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक परमेश्वर सिंह एवं प्रेमसाय भगत, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया एवं जयशरण चंद्रा, आरक्षक राजू तिग्गा एवं प्रदीप कुर्रे तथा महिला आरक्षक पूनम साहू की अहम भूमिका रही।

Roshan Yadav

Owner/Editor Chhattisgarh24.in Mo. 8225950078

Leave a Comment

Discover more from chhattisgarh24.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading