--Advertisements--

किसानों के देव श्री बलराम जयंती के शुभ अवसर पर आज दिनांक 16.9.2026 को किसान दिवस का कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ में आयोजित किया गया।

By Roshan Yadav

September 16, 2026

किसानों के देव श्री बलराम जयंती के शुभ अवसर पर आज दिनांक 16.9.2026 को किसान दिवस का कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ में आयोजित किया गया।

रायगढ़/कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग रायगढ़ जिला के तत्वाधान में किसानों के मध्य भगवान बलराम देव जी का पूजा अर्चना करते हुए कार्यशाला आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ललित यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य व सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के प्रभारी घनश्याम पटेल, जिला पंचायत सदस्य व प्रकल्प सह संयोजक रमेश बेहरा, प्रदेश प्रकल्प सह संयोजक गौरांग साव, कृषि विज्ञान केंद्र के अधिष्ठाता डॉक्टर ए के सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर के के पैंकरा, डॉ के एल पटेल, डॉ एन के पैंकरा, डॉ नेपाल कुमार पटेल, डॉ सी पी एस सोलंकी, उपसंचालक कृषि रायगढ़ के प्रतिनिधि के रूप में ए डी ओ सुखदेव सिदार तथा विकासशील कृषकगण उपस्थित रहे। कार्यशाला में डॉक्टर ए के सिंह के द्वारा जैविक खेती, धान के अलावा अन्य फसल, सुगंधित फसलों की खेती के बारे में विस्तार से बताया।

जिला अध्यक्ष ललित यादव ने कृषि संबंधित जानकारी के साथ शासकीय योजनाओं का लाभ लेने एवं वैज्ञानिकों द्वारा बताए अनुसार खेती, समय समय पर किसानों का कार्यशाला करने हेतु कहा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य घनश्याम पटेल ने देश के प्रधानमंत्री तथा राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा किसान हित में किये जा रहे कार्यों पर विचार रखा, एग्री स्टेट में हो रही परेशानी को विस्तार से समझाते हुए किसान हित के बारे में बताया, कृषि वैज्ञानिक डॉ के के पैंकरा ने आधुनिक खेती पर विचार रखा,वरिष्ठ किसान नेता रमेश बेहरा ने किसानों को बहुत बड़ा जोखिम उठाने वाला निरूपित करते हुए उसके कृषि उत्पादन में शुरू से अंत तक लिए जा रहे तकलीफ के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए शासन प्रशासन के मध्य कड़ी के रूप में हमेशा साथ देने की बात कही। उपस्थित किसानों ने भी खेती में आ रहे प्राकृतिक आपदा तथा जानवर, बंदर, हाथी के द्वारा किए जा रहे नुकसान पर चर्चा किया।

अंत में सभी किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा कृषि संबंधित जानकारी पुस्तिका व कैलेंडर भेंट कर सम्मान किया गया।

Roshan Yadav

Owner/Editor Chhattisgarh24.in Mo. 8225950078

Leave a Comment

Discover more from chhattisgarh24.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading