--Advertisements--

किचन में फांसी पर लटका मिला 29 वर्षीय युवक, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

By Roshan Yadav

September 19, 2026

किचन में फांसी पर लटका मिला 29 वर्षीय युवक, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

घरघोड़ा। थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम टेरम में शनिवार सुबह एक 29 वर्षीय युवक का शव घर के किचन में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए लिया गया।

पुलिस मर्ग इंटीमेशन के अनुसार, मृतक की पहचान अजय कुमार चौहान, पिता स्व. संतोष कुमार चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी टेरम के रूप में हुई है। घटना 19 सितंबर की रात करीब 1 बजे से सुबह 6 बजे के बीच की बताई गई है।

मृतक के भाई पंकज चौहान ने पुलिस को बताया कि अजय परिवार के साथ घर के एक ही आंगन में अलग रहता था। रात में परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 1 बजे 05 माह की बच्ची को पानी-पेशाब कराने के लिए उठाया गया, जिसके बाद परिवार के लोग दोबारा सो गए।

सुबह करीब 6 बजे उठने पर अजय कमरे में नहीं मिला। तलाश करने पर वह घर के किचन में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर घरघोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम शव को पंचनामा कार्रवाई में लेकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Roshan Yadav

Owner/Editor Chhattisgarh24.in Mo. 8225950078

Leave a Comment

Discover more from chhattisgarh24.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading