--Advertisements--

कहानी बदलाव की : मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से शशिदेव की राह हुई आसान

By Roshan Yadav

September 20, 2026

कहानी बदलाव की : मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से शशिदेव की राह हुई आसान

*दिव्यांगता के कारण पहले आवागमन में होती थी परेशानी, अब आसानी से कर रहे रोजमर्रा के जरूरी काम*

रायगढ़, 20 सितम्बर 2026/ पुसौर विकासखंड के ग्राम त्रिभौना निवासी शशिदेव साव के लिए घर से बाहर आना-जाना आसान नहीं था। दिव्यांगता के कारण उन्हें रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आवागमन में परेशानी होती थी। सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता भी प्रभावित होती थी। ऐसे में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की जरूरत उनके लिए लंबे समय से महसूस की जा रही थी। शशिदेव की आवश्यकता को देखते हुए जनपद पंचायत पुसौर के माध्यम से उनका आवेदन समाज कल्याण विभाग को भेजा गया। आवश्यक परीक्षण एवं औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, रायगढ़ द्वारा उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

*अब आसान हुई रोजमर्रा की राह*

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने के बाद शशिदेव के लिए घर से बाहर आना-जाना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। अब वे अपने जरूरी कामों के लिए अधिक स्वतंत्रता से आवागमन कर पा रहे हैं। इससे उनकी सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता भी बढ़ी है और आत्मनिर्भरता का भाव मजबूत हुआ है। शशिदेव साव और उनके परिजनों ने शासन की सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने रोजमर्रा के कामों के लिए उनकी राह आसान कर दी है।

Roshan Yadav

Owner/Editor Chhattisgarh24.in Mo. 8225950078

Leave a Comment

Discover more from chhattisgarh24.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading