--Advertisements--

रायगढ़ को मिली इंडियन ओवरसीज बैंक की नई सौगात, वित्त मंत्री ने किया रायगढ़ में नवीन शाखा का लोकार्पण

By Roshan Yadav

July 30, 2026

चैतन्य नगर में शुरू हुई आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से युक्त शाखा, वित्तीय समावेशन के साथ व्यापार, उद्योग और रोजगार को मिलेगा नया संबल

रायगढ़ 30 जुलाई 2026। शहर के चैतन्य नगर स्थित कृष्णा क्राउन कॉम्प्लेक्स में इंडियन ओवरसीज बैंक की नवीन शाखा का लोकार्पण गुरुवार को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर बैंक की नई शाखा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार केवल वित्तीय सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने और आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है।
कार्यक्रम में इंडियन ओवरसीज बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक (रायपुर) श्री गौरी शंकर नायक,सहित जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट के साथ हुआ। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने अतिथियों को शाखा में उपलब्ध आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं, डिजिटल सेवाओं तथा विभिन्न ग्राहक हितैषी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
नई शाखा में बचत एवं चालू खाते खोलने की सुविधा के साथ इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम सेवा, डिजिटल बैंकिंग, कृषि एवं व्यवसायिक ऋण सहित अनेक आधुनिक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे क्षेत्र के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुगम बैंकिंग सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो सकेंगी।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रत्येक नागरिक तक सुरक्षित, पारदर्शी और सुलभ बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि बैंक की नई शाखा खुलने से स्थानीय व्यापारियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं उद्यमियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
इंडियन ओवरसीज बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री गौरी शंकर नायक ने कहा कि बैंक आधुनिक तकनीक आधारित सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर, तेज और भरोसेमंद बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रायगढ़ की यह नई शाखा ग्राहकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी और क्षेत्र में बैंक की सेवाओं को नई पहचान दिलाएगी।
समारोह में नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य श्री मुक्तिनाथ, श्री पवन अग्रवाल, इंडियन ओवरसीज बैंक के राज्य विपणन प्रमुख एवं आईटी उत्पाद के वरिष्ठ प्रबंधक श्री बृजेश सिंह गौतम, रायगढ़ शाखा प्रबंधक श्री प्रताप कुमार प्रधान, सहायक प्रबंधक श्री जयराम दोराई, लिपिक श्री संजय डे सहित बैंक के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने इंडियन ओवरसीज बैंक की नवीन शाखा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह शाखा रायगढ़ में वित्तीय सेवाओं के विस्तार, डिजिटल बैंकिंग को प्रोत्साहन, स्थानीय व्यापार एवं उद्योग को मजबूती तथा आम नागरिकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

See also  जिला एवं विकासखंड स्तरीय चर्चा में होंगे शामिल, कल ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकतरायगढ़, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका दो दिवसीय प्रवास पर आज रायगढ़ पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शुक्रवार को रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा रायगढ़ आएंगे। रायगढ़ प्रवास के दौरान वे जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण चर्चा बैठक में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात राज्यपाल रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका प्रातः 9:30 बजे लोक भवन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे। दोपहर में रायगढ़ पहुंचने के उपरांत विश्राम के बाद अपराह्न 4 बजे कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन कक्ष में आयोजित जिला एवं विकासखंड स्तरीय चर्चा बैठक में शामिल होंगे। समीक्षा बैठक के पश्चात वे पतरापाली स्थित जिंदल स्टील गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।राज्यपाल श्री रमेन डेका एक अगस्त, शनिवार को प्रातः 11 बजे जिंदल स्टील गेस्ट हाउस से ओपी जिंदल विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां वे विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगे तथा उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देंगे। समारोह के बाद वे दोपहर में रायगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Roshan Yadav

रोशन यादव CHHATTISGARH24.IN के प्रधान संपादक हैं। समाचार लेखन और डिजिटल पत्रकारिता में वर्षों का अनुभव रखने वाले रोशन जी, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण खबरों का नेतृत्व करते हैं।

Related Articles

आज के समाचार



जिला एवं विकासखंड स्तरीय चर्चा में होंगे शामिल, कल ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

रायगढ़, 31 जुलाई 2026।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका दो दिवसीय प्रवास पर आज रायगढ़ पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शुक्रवार को रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा रायगढ़ आएंगे। रायगढ़ प्रवास के दौरान वे जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण चर्चा बैठक में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात राज्यपाल रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका प्रातः 9:30 बजे लोक भवन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे। दोपहर में रायगढ़ पहुंचने के उपरांत विश्राम के बाद अपराह्न 4 बजे कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन कक्ष में आयोजित जिला एवं विकासखंड स्तरीय चर्चा बैठक में शामिल होंगे। समीक्षा बैठक के पश्चात वे पतरापाली स्थित जिंदल स्टील गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

राज्यपाल श्री रमेन डेका एक अगस्त, शनिवार को प्रातः 11 बजे जिंदल स्टील गेस्ट हाउस से ओपी जिंदल विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां वे विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगे तथा उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देंगे। समारोह के बाद वे दोपहर में रायगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला* आरोपियों ने सुभाष नगर के सूने मकान और भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में किये थे चोरी *आरोपियों से चोरी गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, तांबा तार व वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

राज्यपाल श्री रमेन डेका आज रायगढ़ प्रवास पर।

राज्यपाल श्री रमेन डेका आज रायगढ़ प्रवास पर।जिला एवं विकासखंड स्तरीय चर्चा में होंगे शामिल, कल ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत।

“चोरी का माल खरीदना भी अपराध: कोतवाली पुलिस ने दो चोरों के साथ बर्तन व्यवसायी को दबोचा, बाजार को कड़ा संदेश”

महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ, बिहान मिशन ने दिया ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण

Leave a Comment

Discover more from chhattisgarh24.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading