--Advertisements--

ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

By Roshan Yadav

September 21, 2026

 

ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

🚨 *तीन पिकअप वाहनों में गौवंशों की तस्करी कर रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, तस्करों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने का किया प्रयास*

🚨 *पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाकर जानलेवा हमला करने के प्रयास पर आरोपियों के विरुद्ध पशुक्रूरता, हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई*

🚨 *तीनों वाहनों सहित कुल 17.50 लाख रुपये का माल जप्त, आरोपियों को भेजा जा रहा न्यायिक रिमांड पर*

🚨 *“गौवंशों की अवैध तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी”— एसएसपी शशि मोहन सिंह*

*21 सितंबर, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में गौवंशों की अवैध तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे *“ऑपरेशन शंखनाद”* के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सरवानी मेन रोड पर नाकेबंदी कर तीन पिकअप वाहनों से गौवंशों की तस्करी कर रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 6 गौवंशों को सकुशल रेस्क्यू किया है। आरोपियों ने पुलिस की नाकेबंदी से बचने के लिए पुलिसकर्मियों की ओर वाहन चढ़ाकर भागने का प्रयास किया तथा शासकीय पुलिस वाहन को भी टक्कर मार दी।

🔸 *मुखबिर सूचना पर ग्राम सरवानी मेन रोड में नाकेबंदी*

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन सफेद रंग के पिकअप वाहनों में गौवंशों को भरकर ग्राम सरवानी से रायगढ़ होते हुए झारखंड की ओर अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में डीएसपी उन्नति ठाकुर, डीएसपी अजय नागवंशी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर ग्राम सरवानी-कुलबा मेन रोड पर घेराबंदी की गई।

कार्रवाई के दौरान सुबह करीब 5:00 बजे तीन सफेद रंग के संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक JH-05-CR-0840, JH-01-GC-5199 एवं OD-17-G-9320 आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तीनों वाहनों के चालकों ने पुलिसकर्मियों की ओर वाहन चढ़ाकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोपियों ने पुलिस के शासकीय वाहन क्रमांक CG-03-A-0705 को भी टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों वाहनों को पकड़ लिया।

🔸 *तीन पिकअप वाहनों से 6 गौवंश बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार*

पहले पिकअप वाहन क्रमांक JH-05-CR-0840 की तलाशी लेने पर वाहन के अंदर 02 नग गौवंश मिले। वाहन चालक नकुल साहू गुमला, झारखंड तथा उसके साथ शिवा कुमार साहू गुमला, थाना गुमला, जिला गुमला, झारखंड को पकड़ा गया।

दूसरे पिकअप वाहन क्रमांक JH-01-GC-5199 में 01 नग गौवंश मिला। वाहन चालक आदित्य महतो पिता महाबीर महतो, उम्र 22 वर्ष, निवासी हेसराग, थाना बिशुनपुर, जिला गुमला, झारखंड तथा उसके साथ रूपेश लहरे लोहरदगा, झारखंड को गिरफ्तार किया गया।

तीसरे पिकअप वाहन क्रमांक OD-17-G-9320 में 02 नग गौवंश मिले। वाहन चालक राम महतो लोहरदगा, झारखंड तथा उसके साथ *राजू सतनामी निवासी सरवानी, कोतरारोड़, जिला रायगढ़* को पकड़ा गया।

पूछताछ में संदेहियों ने मवेशियों को लोड कर गुमला, झारखंड ले जाना बताया और उनके साथ एक अन्य आरोपी *ललित निवासी सरवानी* के मौके से फरार होने की जानकारी भी दी जिसकी तलाश की जा रही है।

🔸 *6 गौवंशों का सकुशल रेस्क्यू, 17.50 लाख रुपये का माल जप्त*

पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान कुल 06 नग गौवंश, अनुमानित कीमत करीब *2,50,000 रुपये* तथा तीन पिकअप वाहनों की अनुमानित कीमत करीब *15,00,000 रुपये* जप्त की गई है। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल *17,50,000 रुपये* का माल जप्त किया गया है।

जप्त किए गए गौवंशों को सुरक्षित रेस्क्यू कर आवश्यक प्रक्रिया के तहत रखा गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से गौवंशों के परिवहन एवं उनके संबंध में वैध दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई।

🔸 *पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाकर भागने का प्रयास, गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज*

आरोपियों द्वारा पुलिस की नाकेबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों की ओर वाहन चढ़ाकर जानलेवा हमला करने तथा शासकीय वाहन को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया गया। मामले में थाना कोतरारोड़ में *धारा 281, 221, 132, 109(1) बीएनएस*, *धारा 4, 6 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004* तथा *धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960* के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश के साथ ही गौवंश तस्करी से जुड़े अन्य संभावित लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

👉 -एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*“ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस गौवंशों की अवैध तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के मामलों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। गौवंशों की तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि गौवंश तस्करी अथवा पशुओं के साथ क्रूरता से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।”*

*गिरफ्तार आरोपी*

1. राम महतो पिता सुरेश महतो, उम्र 21 वर्ष, निवासी घाटा, थाना सेन्हा, जिला लोहरदगा, झारखंड।

2. आदित्य महतो पिता महाबीर महतो, उम्र 22 वर्ष, निवासी हेसराग, थाना बिशुनपुर, जिला गुमला, झारखंड।

3. नकुल साहू पिता मोहन साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी उमड़ा नकटीटोली, थाना पालकोट, जिला गुमला, झारखंड।

4. रूपेश लहरे पिता गंदूर लहरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी आरू, थाना सेन्हा, जिला लोहरदगा, झारखंड।

5. शिवा कुमार साहू पिता मनोज साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी डीएसपी रोड गुमला, थाना गुमला, जिला गुमला, झारखंड।

6. राजू सतनामी पिता बहुरी सतनामी, उम्र 30 वर्ष, निवासी सरवानी, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़।

*जप्ती*-

06 नग गौवंश,

3 पिकअप वाहन क्रमांक JH-05-CR-0840, JH-01-GC-5199, OD-17-G-9320

*कुल जप्ती कीमत* — 17,50,000 रुपये

उक्त कार्रवाई में डीएसपी उन्नति ठाकुर, डीएसपी अजय नागवंशी, थाना प्रभारी कोतरारोड़ शील आदित्य सिंह एवं एएसआई जय सिंह स्वादू, आरक्षक उत्तम सारथी, बंशी रात्रे और अजय साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Roshan Yadav

Owner/Editor Chhattisgarh24.in Mo. 8225950078

Leave a Comment

Discover more from chhattisgarh24.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading