--Advertisements--

केलो विहार मार्ग पर महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो युवकों ने सोने का मंगलसूत्र झपटा, सीसीटीवी में फुटेज में दिखे आरोपी, नाकेबंदी कर तलाश जारी

By Roshan Yadav

September 30, 2026

केलो विहार मार्ग पर महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो युवकों ने सोने का मंगलसूत्र झपटा, सीसीटीवी में फुटेज में दिखे आरोपी, नाकेबंदी कर तलाश जारी

 

*रायगढ़, 29 सितंबर 2026* । आज शाम थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत केला विहार के शिव मंदिर मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 5:20 बजे महिला से चेन स्नेचिंग की घटना हुई। जानकारी के अनुसार छोटे अतरमुड़ा निवासी श्रीमती गीता पटेल अपने परिचित महिला के साथ चन्द्रनगर कॉलोनी से पैदल चक्रधरनगर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से करीब 10 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र झपटा और दोनों आरोपी तहसील कार्यालय रायगढ़ की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, थाना चक्रधरनगर, थाना साइबर स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे । शहर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में मिले संदिग्धों के फोटो विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा कर उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मुखबिरों से भी आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है। आमजन से अपील है कि संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी हो तो थाना प्रभारी चक्रधरनगर 9479193210 या पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ के नंबर 9479193299 में सूचना देंवे ।

Roshan Yadav

Owner/Editor Chhattisgarh24.in Mo. 8225950078

Related Articles

जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक

लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ

530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड

यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले ऐतिहासिक मड़ाई महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आज यादव सामुदायिक भवन में समाज के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित लोगों की बैठक आयोजित की गई।

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार

शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी कराने का गंभीर आरोप! कोटमीसोनार के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल, प्रधान पाठक रत्ना सोनी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Leave a Comment

Discover more from chhattisgarh24.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading