--Advertisements--

530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड

By Roshan Yadav

November 23, 2026

 

530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड

🚨 *घरघोड़ा न्यायालय का बड़ा फैसला, छाल पुलिस की प्रभावी विवेचना और ठोस साक्ष्यों से आरोपी दोषसिद्ध*

🚨 *ग्राम बेहरामार में छापेमारी कर पुलिस ने जब्त की थी 530 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब*

🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी नसीर खान और विवेचक प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पाण्डेय की प्रशंसा*

*रायगढ़, 23 नवंबर 2026*। अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध छाल पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। ग्राम बेहरामार में 530 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब की जब्ती के मामले में घरघोड़ा न्यायालय ने आरोपी जयपाल राठिया (40 वर्ष) को दोषी ठहराते हुए 1 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी घरघोड़ा श्रीमती मिनी ठाकुर के न्यायालय ने 17 नवंबर 2026 को यह फैसला सुनाया। अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर आरोपी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

जानकारी के अनुसार, 23 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली सूचना पर छाल पुलिस ने ग्राम बेहरामार में दबिश दी थी। इस दौरान आरोपी जयपाल राठिया पिता कोलसिंह राठिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बेहरामार के कब्जे से एक सिंटेक्स टंकी, 8 जरीकेन एवं 10 बोतलों में भरी कुल 530 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की गई थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। प्रकरण में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी 5 मई 2026 को की गई थी।

प्रकरण की विवेचना प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पाण्डेय, थाना छाल द्वारा की गई। विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध 7 मई 2026 को न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया। शासन की ओर से एडीपीओ सत्यप्रकाश महिलाने ने पैरवी की। अभियोजन पक्ष द्वारा 10 साक्षियों के बयान कराए गए तथा 34 महत्वपूर्ण आर्टिकल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

न्यायालय ने मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के समग्र मूल्यांकन के बाद आरोपी जयपाल राठिया के कब्जे से 530 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब की बरामदगी तथा बिना वैध अनुज्ञा पत्र के उसे अपने कब्जे में रखने का अपराध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रमाणित पाया। इसके आधार पर आरोपी को एक वर्ष के सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

इस महत्वपूर्ण न्यायिक फैसले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नसीर खान एवं प्रकरण के विवेचक प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पाण्डेय की सराहना करते हुए प्रभावी विवेचना और न्यायालय में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने के प्रयासों की प्रशंसा की।

Roshan Yadav

Owner/Editor Chhattisgarh24.in Mo. 8225950078

Related Articles

530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड

यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले ऐतिहासिक मड़ाई महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आज यादव सामुदायिक भवन में समाज के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित लोगों की बैठक आयोजित की गई।

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार

शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी कराने का गंभीर आरोप! कोटमीसोनार के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल, प्रधान पाठक रत्ना सोनी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

शास. आदिवासी कर्मचारी/अधिकारी की बैठक “अब न साहिबो बदलकर रहिबो” के आगाज के साथ जिला एकता संगोष्ठी जिला रायगढ़ हुआ सम्पन्न

स्वास्थ्य शिविर में नशामुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी गई जानकारी

Leave a Comment

Discover more from chhattisgarh24.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading