--Advertisements--

सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता को मिला संबल

By Roshan Yadav

October 6, 2026

सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता को मिला संबल

*5 परिवारों को नवीन शौचालय निर्माण की स्वीकृति, 2 स्वच्छाग्रही समूह सम्मानित*

रायगढ़, 6 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत लैलूंगा के ग्राम पंचायत नारायणपुर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया की उपस्थिति में 5 परिवारों को नवीन शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति आदेश वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर ग्रामीणों को जागरूक करने और स्वच्छता गतिविधियों में योगदान देने वाले 2 स्वच्छाग्रही समूहों को सम्मानित किया गया। सम्मान से स्वच्छता कार्यों से जुड़े समूहों का उत्साहवर्धन हुआ और ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बल मिला। शिविर में ग्रामीणों को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही घर और आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने, स्वच्छता संबंधी व्यवहार को नियमित रूप से अपनाने तथा गांव को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में शासन की योजनाओं को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के साथ-साथ स्वच्छता, जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े कार्यों को भी गति दी जा रही है।

Roshan Yadav

Owner/Editor Chhattisgarh24.in Mo. 8225950078

Related Articles

जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक

लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ

530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड

यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले ऐतिहासिक मड़ाई महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आज यादव सामुदायिक भवन में समाज के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित लोगों की बैठक आयोजित की गई।

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार

शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी कराने का गंभीर आरोप! कोटमीसोनार के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल, प्रधान पाठक रत्ना सोनी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Leave a Comment

Discover more from chhattisgarh24.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading