--Advertisements--

सेवा की कहानी: मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से देवप्रसाद की राह हुई आसान

By Roshan Yadav

October 6, 2026

सेवा की कहानी: मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से देवप्रसाद की राह हुई आसान

*अब रोजमर्रा के कामों के लिए नहीं रहना पड़ेगा दूसरों पर निर्भर*

रायगढ़, 6 अक्टूबर 2026/ कभी घर से बाहर निकलने के लिए किसी दूसरे का सहारा लेना पड़ता था। जरूरी काम हो या रोजमर्रा की जरूरत, आने-जाने की परेशानी हमेशा सामने रहती थी। लेकिन सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन-प्रशासन से मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने देवप्रसाद के लिए आवागमन को आसान करने के साथ आत्मनिर्भरता की नई राह खोल दी है।

गांधीनगर रायगढ़ के दिव्यांग श्री देवप्रसाद चौहान बताते हैं कि पहले बिना ट्राइसाइकिल के कहीं आना-जाना उनके लिए काफी मुश्किल था। दैनिक जीवन के छोटे-छोटे कामों के लिए भी दूसरे लोगों पर निर्भर रहना पड़ता था। कई बार जरूरी काम होने के बावजूद आवागमन की परेशानी के कारण दूसरों की मदद का इंतजार करना पड़ता था। अब मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने के बाद उनके चेहरे पर आत्मविश्वास दिखाई देता है। वे कहते हैं कि इस सुविधा से अब अपने निजी काम हों या अन्य आवश्यकताएं, वे पहले की तुलना में अधिक स्वतंत्र होकर घर से बाहर निकल सकेंगे।

देवप्रसाद के लिए यह ट्राइसाइकिल सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि दूसरों पर निर्भरता कम करने और अपने काम स्वयं करने का जरिया बनी है। यह सुविधा उनके जीवन में सहजता के साथ आत्मविश्वास भी लेकर आई है। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर देवप्रसाद ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन की इस सहायता से उन्हें अपने दैनिक जीवन में काफी सुविधा मिलेगी।

 

*सेवा संकल्प अभियान से जरूरतमंदों तक पहुंच रही मदद*

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के साथ उन्हें सुविधा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।

Roshan Yadav

Owner/Editor Chhattisgarh24.in Mo. 8225950078

Related Articles

जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक

लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ

530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड

यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले ऐतिहासिक मड़ाई महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आज यादव सामुदायिक भवन में समाज के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित लोगों की बैठक आयोजित की गई।

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार

शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी कराने का गंभीर आरोप! कोटमीसोनार के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल, प्रधान पाठक रत्ना सोनी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Leave a Comment

Discover more from chhattisgarh24.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading