--Advertisements--

बाल संदर्भ शिविर में कुपोषित बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

By Roshan Yadav

October 22, 2026

बाल संदर्भ शिविर में कुपोषित बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

*जनजातीय बाहुल्य ग्राम गणपतपुर में आयोजित हुआ शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण*

*शिविर में माताओं को पोषण और बेहतर देखभाल के लिए किया जागरूक*

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026/ धरमजयगढ़ विकासखंड के कापू बाल विकास परियोजना अंतर्गत जनजातीय बाहुल्य ग्राम गणपतपुर में बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 155 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गईं। साथ ही शिविर में माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और उचित देखभाल के संबंध में जरूरी परामर्श दिया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

 

*ऊंचाई और वजन मापकर दर्ज की गई जानकारी*

 

शिविर में बच्चों की ऊंचाई और वजन मापकर उनकी जानकारी संदर्भ कार्ड में दर्ज की गई, ताकि उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति पर नियमित रूप से नजर रखी जा सके। माताओं को बच्चों के खानपान, संतुलित पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी देते हुए उनकी उचित देखभाल के लिए जागरूक किया गया। शिविर के माध्यम से जिले के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र के बच्चों को स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयां और पोषण संबंधी परामर्श की सुविधा उपलब्ध करायी गई। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अरुण पांडेय, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन एवं डॉ. प्रदीप सहित डॉ. गजानन, डॉ. अंकित, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. भैना, डॉ. पूनम और डॉ. गीतांजलि उपस्थित रहे।

Roshan Yadav

Owner/Editor Chhattisgarh24.in Mo. 8225950078

Related Articles

जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक

लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ

530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड

यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले ऐतिहासिक मड़ाई महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आज यादव सामुदायिक भवन में समाज के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित लोगों की बैठक आयोजित की गई।

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार

शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी कराने का गंभीर आरोप! कोटमीसोनार के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल, प्रधान पाठक रत्ना सोनी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Leave a Comment

Discover more from chhattisgarh24.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading