--Advertisements--

रायगढ़ में धान खरीदी की निगरानी के लिए 112 केंद्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त

By Roshan Yadav

October 26, 2026

रायगढ़ में धान खरीदी की निगरानी के लिए 112 केंद्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त

*कोचियों-बिचौलियों और अवैध धान परिवहन पर रहेगी नजर, वास्तविक किसानों से ही होगी धान खरीदी*

रायगढ़, 26 अक्टूबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के सभी 112 धान उपार्जन केंद्रों की निगरानी के लिए जिला स्तरीय और केंद्र स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अधिकारियों को केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था पर नजर रखने और किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। धान खरीदी के दौरान कोचियों और बिचौलियों के जरिए अवैध धान की आवक, भंडारण और बिक्री रोकने पर विशेष जोर दिया गया है। अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि समर्थन मूल्य पर वास्तविक किसानों से उनकी वास्तविक उपज के अनुसार ही धान खरीदा जाए। खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता रोकने के लिए केंद्रों की नियमित निगरानी और निरीक्षण किया जाएगा।

जिला स्तरीय नोडल अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे, जबकि केंद्र स्तरीय नोडल अधिकारी नियमित रूप से खरीदी व्यवस्था पर नजर रखेंगे। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों को आगामी धान खरीदी में शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित गुणवत्ता का धान खरीदने और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Roshan Yadav

Owner/Editor Chhattisgarh24.in Mo. 8225950078

Related Articles

जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक

लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ

530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड

यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले ऐतिहासिक मड़ाई महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आज यादव सामुदायिक भवन में समाज के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित लोगों की बैठक आयोजित की गई।

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार

शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी कराने का गंभीर आरोप! कोटमीसोनार के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल, प्रधान पाठक रत्ना सोनी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Leave a Comment

Discover more from chhattisgarh24.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading