--Advertisements--

अवैध महुआ शराब के परिवहन पर जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, ग्राम लहंगापाली में अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

By Roshan Yadav

November 7, 2026

अवैध महुआ शराब के परिवहन पर जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, ग्राम लहंगापाली में अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

*रायगढ़, 7 नवंबर* । जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 06.11.2026 को जूटमिल पुलिस ने ग्राम लहंगापाली में अवैध महुआ शराब के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 6 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,200 रुपये है।

 

जानकारी के अनुसार, जूटमिल पुलिस को ग्राम लहंगापाली में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शराब रेड कार्रवाई की। इस दौरान पैदल शराब लेकर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम शिवशंकर किसान पिता बुधुराम किसान, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम लहंगापाली, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो स्प्राइट बोतल एवं एक-एक लीटर क्षमता वाली दो पानी की बोतलों में भरी कुल 6 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 1,200 रुपये है। शराब को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया गया।

 

आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Roshan Yadav

Owner/Editor Chhattisgarh24.in Mo. 8225950078

Related Articles

जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक

लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ

530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड

यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले ऐतिहासिक मड़ाई महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आज यादव सामुदायिक भवन में समाज के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित लोगों की बैठक आयोजित की गई।

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार

शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी कराने का गंभीर आरोप! कोटमीसोनार के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल, प्रधान पाठक रत्ना सोनी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Leave a Comment

Discover more from chhattisgarh24.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading