--Advertisements--

जनदर्शन के प्रकरणों के निराकरण से आमजनों के चेहरे पर दिखे मुस्कान: कलेक्टर

By Roshan Yadav

October 5, 2026

जनदर्शन के प्रकरणों के निराकरण से आमजनों के चेहरे पर दिखे मुस्कान: कलेक्टर

*अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें प्रकरणों का निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान*

रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का उद्देश्य केवल प्रकरणों का निराकरण करना नहीं, बल्कि आमजनों को उनकी समस्या का समाधान और वास्तविक राहत पहुंचाना है।

जनदर्शन में रेंगालपाली निवासी अनुछाया निषाद ने दोनों कानों से सुनाई नहीं देने की समस्या बताते हुए श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने का आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रायगढ़ के बड़े अतरमुड़ा क्षेत्रवासियों ने एकताल मार्ग से बड़े अतरमुड़ा तक करीब 2.30 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि मार्ग जर्जर होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। धरमजयगढ़ तहसील के ग्राम सेमीपाली के निवासियों ने शासकीय आबादी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर खेती किए जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को मौके का निरीक्षण कर प्रकरण की जांच करने तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत बासनपाली की भगवती यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की दूसरी किश्त की राशि जारी कराने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आवास निर्माण का प्रथम चरण और ढलाई का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन दूसरी किश्त की राशि नहीं मिलने से निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह छाल तहसील के चंदन सिंह पटेल ने नामांतरण कार्य पूर्ण कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नामांतरण के लिए आवेदन दिए करीब एक माह हो चुका है, लेकिन अब तक कार्यवाही पूरी नहीं हुई है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण का परीक्षण कर शीघ्र नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में आवेदक की समस्या को समझते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं रुचि लेकर प्रकरणों का निराकरण करें और यह सुनिश्चित करें कि लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Roshan Yadav

Owner/Editor Chhattisgarh24.in Mo. 8225950078

Related Articles

जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक

लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ

530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड

यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले ऐतिहासिक मड़ाई महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आज यादव सामुदायिक भवन में समाज के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित लोगों की बैठक आयोजित की गई।

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार

शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी कराने का गंभीर आरोप! कोटमीसोनार के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल, प्रधान पाठक रत्ना सोनी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Leave a Comment

Discover more from chhattisgarh24.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading